Saturday, October 16, 2010

ख्वाब

लबों से तबस्सुम*,
सिलवटों में खो गई कहीं,
आँखों की नर्म रंगीनियाँ,
अश्कों में बह गई कहीं...
ज़हन का बारूद भी अब खामोश है.
जीवन गुज़रते,..... हम इरतिहाल* को पार कर निकले,
बहुत निकले ख्वाब, वले, रायेगाँ* निकले....


देखते थे हम चमकते सितारे,
खामोश सियाह* रातों में...
के दिन के उजाले बेसमर* निकले...
एक गलती हुई लाश को सम्हालने,
जज़्बा-ए-नफरत की तालाश में हम निकले...
बहुत निकले ख्वाब, वले, रायेगाँ निकले.....


रात बाकी है,
तारीकी बाकी नहीं ...
ज़हन बाकी है,
ख्याल बाकी नहीं...
ख़्वाबों के समुन्दर में डूब कर, भंवर में गोते लगा
कर, निकले भी तो हम गारत* निकले.... 
बहुत निकले ख्वाब, वले, रायेगाँ निकले .......


तबस्सुम - हसीं
इरतिहाल - मौत (context in the line - a mental/psychological stage when one is above any desire/ gain/ loss/fear or perturbation of death)
रायेगाँ - बेकार, wastefull
सियाह - काली
बेसमर - निष्फल
गारत - बरबाद
वले - लेकिन

2 Comments:

Anonymous Anonymous said...

Great One Deeksha.

I loved these two lines:
"ज़हन का बारूद भी अब खामोश है"

and
"ज़हन बाकी है,ख्याल बाकी नहीं..."

This also reminds me of one of the lines from the ghazal of one of the most prolific shaayars of all times "GHALIB"

"बहुत निकले मेरे अरमान, लेकिन फिर भी कम निकले."

Keep writing,
KG

17 October, 2010  
Blogger Deeksha Jaitly said...

:) thnx KG well in that case i have to say u r
सहृदय to me.. :)) coz i also surprisingly liked my those expressions..

well yes it does sound similar to the ghalib one coz the inspiration is from their... but yes its very different from that...

17 October, 2010  

Post a Comment

<< Home